1 How To Learn Hindi Alphabet
हिंदी वर्णमाला - Hindi Varnmala के सभी वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभक्त किया गया है-
1.1 स्वर और
1.2 व्यंजन !
स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
व्यंजन:- अनुस्वार - अं,
विसर्ग: - अ:
क, ख, ग, घ, ङ - (क़, ख़, ग़)
च, छ, ज, झ, ञ. - (ज़, झ़)
ट, ठ, ड, ढ, ण. - (ड़, ढ़)
त, थ, द, ध, न.
प, फ, ब, भ, म. - (फ़)
य, र, ल, व.
श, ष, स, ह.
संयुक्त व्यंजन- क्ष, त्र, ज्ञ, श्र,
स्वर :- जिन वर्णों का हमें उच्चारण करते समय हमारी साँस, कण्ठ, तालु आदि स्थानों से, बिना रुके हुए निकलती है, तो उन्हें हम 'स्वर' कहते है।
व्यंजन :- जिन वर्णों का हमें उच्चारण करते समय हमारी साँस कण्ठ, तालु आदि स्थानों से, रुककर निकलती है, तो उन्हें हम 'व्यंजन' कहते है।
प्राय: व्यंजनों का उच्चारण हम स्वर की सहायता से करते है। हिन्दी वर्णमाला के सभी वर्णों को व्याकरण में दो भागों में बांटा गया है-
1. स्वर और
2. व्यंजन।
अतः पंचमाक्षर अर्थात हमारी हिन्दी वर्णमाला में किसी वर्ग का पाँचवाँ व्यंजन। जैसे- 'ङ', 'ञ', 'ण', 'न', 'म' आदि। हम आधुनिक हिन्दी में पंचमाक्षरों का प्रयोग बहुत ही कम हो गया है और इसके स्थान पर अब बिन्दी (ं) का प्रयोग बड्ग गया है।
नोट : - भाषा की सार्थक इकाई वाक्य हैं, वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्य हैं , उपवाक्य से छोटी इकाई पदबंध हैं , पदबंध से छोटी इकाई पद हैं , पद से छोटी इकाई अक्षर और अक्षर से छोटी इकाई ध्वनि होती है और ध्वनि को हम वर्ण भी कहते हैं।
जैसे :- पुन: = पुनः में दो अक्षर हैं - पु , नः । लेकिन इसमें वर्ण 5 हैं :- प् , उ , न्, अ, ह् ।
तिब्बती वर्णमाला
हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई ही ध्वनि होती है। इसी ध्वनि को ही हम वर्ण कहते है। इस वर्णमाला के सभी वर्णों को व्यवस्थित करने के समूह को ही वर्णमाला कहते हैं। हिन्दी में उच्चारण के आधार पर इसमे 52 वर्ण होते हैं। इनमें 11 वर्ण स्वर और 41 वर्ण व्यंजन होते हैं। लेखन के आधार पर इसमे 56 वर्ण होते हैं इसमें 11 वर्ण स्वर के , 41 वर्ण व्यंजन के तथा 4 वर्ण संयुक्त व्यंजन के होते हैं।
वर्णमाला के दो भाग होते हैं :- 1. स्वर 2. व्यंजन
1. स्वर :-
स्वर क्या होता है :- जिन वर्णों को स्वतन्त्र रूप से बोला जा सके उसे हम स्वर कहते हैं।
2. व्यंजन :-
व्यंजन क्या होता है :- जो वर्ण स्वरों की सहायता से बोले जाते हैं उन्हें हम व्यंजन कहते हैं। हर व्यंजन के उच्चारण में अ स्वर लगा होता है। अ के बिना व्यंजन का उच्चारण हम नहीं कर सकते । हिन्दी वर्णमाला में कुल 45 व्यंजन होते हैं।
1.2.1 क वर्ग :- क , ख , ग , घ , ङ, (क़, ख़, ग़),
1.2.2 च वर्ग :- च , छ , ज , झ , ञ, (ज़),
1.2.3 ट वर्ग :- ट , ठ , ड , ढ , ण, ( ड़,ढ़ ),
1.2.4 त वर्ग :- त , थ , द , ध , न,
1.2.5 प वर्ग :- प , फ , ब , भ , म, (फ़),
1.2.6 अंतस्थ :- य , र , ल , व,
1.2.7 उष्म :- श , श़, ष , स , ह,
1.2.8 संयुक्त व्यंजन :- क्ष , त्र , ज्ञ , श्र
1.2.8.1 हिन्दी वर्णमाला देवनागरी लिपि में लिखी गई है। देवनागरी लिपि में ही संस्कृत , मराठी , कोंकणी , नेपाली , मैथिलि भाषाएँ लिखी जाती हैं। हिन्दी वर्णमाला में ॠ , ऌ , ॡ , ळ का प्रयोग नहीं किया जाता है।
किसी भी एक भाषा या अनेक भाषाओं को लिखने के लिए प्रयोग किए गए मानक प्रतीकों के क्रमबद्ध समूह को वर्णमाला (वर्णों की माला या समूह) कहते हैं।
उदाहरण के लिए देवनागरी की वर्णमाला में
अ आ इ ई उ ऊ ऋ
1.2.8.1.1 हिन्दी वर्णमाला अ से ऋ तक विडियो
ए ऐ ओ औ अं अः ।
1.2.8.1.2 हिन्दी वर्णमाला ए से अः तक विडियो
हिन्दी वर्णमाला अ से अः तक विडियो
क ख ग घ ङ।
1.2.8.1.3 हिन्दी वर्णमाला क से ङ तक विडियो
च छ ज झ ञ।
1.2.8.1.4 हिन्दी वर्णमाला च से ञ तक विडियो
ट ठ ड ढ ण।
1.2.8.1.5 हिन्दी वर्णमाला ट से ण तक विडियो
त थ द ध न।
1.2.8.1.6 हिन्दी वर्णमाला त से न तक विडियो
प फ ब भ म।
1.2.8.1.7 हिन्दी वर्णमाला प से म तक विडियो
य र ल व।
1.2.8.1.8 हिन्दी वर्णमाला य से व तक विडियो
श ष स ह
1.2.8.1.9 हिन्दी वर्णमाला श से ह तक विडियो
क्ष त्र ज्ञ श्र
1.2.8.1.10 हिन्दी वर्णमाला क्ष से श्र तक विडियो
1.2.8.1.11 हिन्दी वर्णमाला क से ज्ञ तक विडियो
12 video
को 'देवनागरी वर्णमाला' कहते हैं और a b c d ... z को रोमन वर्णमाला (रोमन ऐल्फ़बेट) कहते हैं।
वर्णमाला इस मान्यता पर आधारित है कि वर्ण, भाषा में आने वाली मूल ध्वनियों (स्वनिम या फ़ोनीम) का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये ध्वनियाँ या तो उन अक्षरों के वर्तमान उच्चारण पर आधारित होती हैं या फिर ऐतिहासिक उच्चारण पर। किन्तु वर्णमाला के अलावा लिखने के अन्य तरीके भी हैं जैसे शब्द-चिह्न (लोगोग्राफी), सिलैबरी आदि। शब्द-चिह्नन में प्रत्येक लिपि चिह्न पूरे-के-पूरे शब्द, रूपिम (morpheme) या सिमान्टिक इकाई को निरूपित करता है। इसी तरह सिलैबरी में प्रत्येक लिपि चिह्न किसी अक्षर (syllable (वर्ण नहीं)) को निरूपित करता है।
वर्ण उस मूल ध्वनि को कहते हैं, जिसके और खंड या टुकड़े नहीं किये जा सकते। जैसे- अ, ई, व, च, क, ख् इत्यादि।
वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है, इसके और अधिक खंड नहीं किये जा सकते। वर्णमाला- वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं।
अन्य और विधियों में भाव चित्रों का इस्तेमाल किया जाता है (जैसे की चीनी, भावचित्रों में) या फिर चिह्न शब्दांशों को दर्शाते हैं। इसी प्रकार , प्राचीन मिस्री भाषा एक चित्रलिपि थी, जिसमें किसी वर्णमाला का प्रयोग नहीं होता था, क्योंकि उसकी लिपि का हर चिह्न एक शब्द या अवधारणा (Idea)को दर्शाता था।
Reviewed by IPS Kids
on
मार्च 10, 2022
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: